Written by 12:35 pm Featured, News, Sports Views: 27

IND vs PAK Asia Cup Super-4: हुसैन तलत की चालाकी बनी मुसीबत, ICC के रडार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज

IND vs PAK Asia Cup 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 का मुकाबला वैसे तो हाई-वोल्टेज क्रिकेट एक्शन के लिए याद किया जाएगा, लेकिन इस बार सुर्खियों में आ गया है पाकिस्तान के बल्लेबाज हुसैन तलत का ‘ईमानदार लेकिन विवादित’ कदम

दरअसल, 11वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर भारतीय टीम ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की। इसी बीच हुसैन तलत ने अंपायर को यह बताने की कोशिश की कि गेंद उनके बल्ले से लगी है और विकेटकीपर संजू सैमसन के पास गई। इतना ही नहीं, उन्होंने साथी बल्लेबाज फरहान के साथ तीन रन भी दौड़ लिए।

यहीं से शुरू हुआ बवाल—क्योंकि ICC के नियम के मुताबिक बल्लेबाज खुद यह घोषित नहीं कर सकता कि गेंद बल्ले से लगी है या नहीं। यह फैसला सिर्फ अंपायर का होता है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या हुसैन की ईमानदारी नियमों की अनदेखी बनकर उन पर भारी पड़ेगी?

स्पोर्ट्समैनशिप या गलती?

क्रिकेट जगत में जहां ‘स्पिरिट ऑफ द गेम’ की बातें की जाती हैं, वहीं तलत का यह कदम अब उल्टा पड़ता दिख रहा है। मैच रेफरी एंडी पाइक्रोफ्ट अगर इस घटना को नियम उल्लंघन मानते हैं तो तलत पर जुर्माना लगना तय है।

मैदान पर फ्लॉप शो

वैसे भी हुसैन तलत अपनी बैटिंग से कोई खास असर नहीं छोड़ पाए। कुलदीप यादव की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने उनका शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया। तलत ने 11 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए।

Visited 27 times, 1 visit(s) today
Close